Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

JAMSHEDPUR BREAKING : इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना, बड़ौदा घाट से मिला नवजात बच्चे का शव

JAMSHEDPUR BREAKING : जमशेदपुर के बड़ौदा घाट से बुधवार सुबह इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार घाट के समीप एक नवजात बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस


न्यूज़ 26 के संवाददाता द्वारा घटना की जानकारी बागबेड़ा थाना को दी गई, जिसके बाद थाना की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और बताया कि घटना उनके कार्यक्षेत्र से बाहर की है और उन्होंने आरईटी थाना को सुचना दे दी गई है। 


क्षेत्राधिकार को लेकर आरईटी थाना को दी गई सूचना


प्रारंभिक जांच के बाद बागबेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि घटना उनके कार्यक्षेत्र से बाहर की है। इसके बाद मामले की सूचना RIT थाना को दे दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात का शव वहां कैसे पहुंचा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !