Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Horoscope Today: रविवार का राशिफल, किस्मत के संकेत और ग्रहों का असर, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope Today: आज का दिन ग्रहों की चाल के अनुसार मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है. कुछ राशियों के लिए प्रगति और लाभ के योग बन रहे हैं, तो कुछ को सावधानी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी. कार्यक्षेत्र, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों में संतुलन बनाकर चलना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आइए जानते हैं रविवार का विस्तृत राशिफल. 
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज लाभकारी कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. कामकाज की व्यस्तता अधिक रहेगी, जिससे आराम में कमी आ सकती है. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. मानसिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए संयम रखें. जोखिम भरे निर्णयों से बचना बेहतर रहेगा.
शुभ अंक - 3, 6, 8
शुभ रंग - लाल, केसरिया
उपाय - हनुमान जी की आराधना करें

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज सहयोग के माध्यम से आपके काम पूरे होंगे. परिवार और वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. हालांकि किसी भी लेन-देन में सावधानी बरतें और जल्दबाजी से बचें.
शुभ अंक - 6, 7, 9
शुभ रंग - हरा, सफेद
उपाय - भगवान शिव को जल अर्पित करें

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव बढ़ सकता है. करीबी लोगों से सावधान रहें. जरूरी कार्यों को समय रहते पूरा कर लेना ही उचित रहेगा, अन्यथा बाद में कठिनाई हो सकती है.
शुभ अंक - 3, 4, 8
शुभ रंग - आसमानी, हरा
उपाय - गणेश जी की पूजा करें

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज परिवार का सहयोग मिलेगा और सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी. संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.
शुभ अंक - 4, 8, 9
शुभ रंग - सफेद, गुलाबी
उपाय - माता दुर्गा की आराधना करें

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय धैर्य और समझदारी से काम लें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. दोपहर के बाद कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी. घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है.
शुभ अंक - 6, 8, 9
शुभ रंग - सुनहरा, नारंगी
उपाय - सूर्य देव को जल अर्पित करें

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं, लेकिन पारिवारिक मामलों में थोड़ी चिंता रह सकती है. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.
शुभ अंक - 4, 2, 9
शुभ रंग - हरा, भूरा
उपाय - विष्णु भगवान की पूजा करें

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज माता पक्ष से लाभ के योग हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें. काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी और प्रगति के अवसर मिलेंगे.
शुभ अंक - 6, 8, 9
शुभ रंग - नीला, गुलाबी
उपाय - लक्ष्मी जी की पूजा करें

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. यात्रा के योग बन रहे हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए सतर्क रहें.
शुभ अंक - 2, 6, 7
शुभ रंग - लाल, मैरून
उपाय - हनुमान चालीसा का पाठ करें

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आर्थिक मामलों में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन सकारात्मक सोच से स्थिति संभल जाएगी. सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं.
शुभ अंक - 3, 7, 9
शुभ रंग - पीला, केसरिया
उपाय - पीले फल का दान करें

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन कार्य सफल होंगे. दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर किए गए कार्यों में लाभ मिलेगा. यात्रा के योग भी बन रहे हैं.
शुभ अंक - 6, 7, 8
शुभ रंग - नीला, ग्रे
उपाय - शनि देव की पूजा करें

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज मन में कुछ असमंजस बना रह सकता है. निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. धैर्य से काम लेने पर ही सफलता मिलेगी. कामकाज पर ध्यान केंद्रित रखें.
शुभ अंक - 2, 5, 7
शुभ रंग - बैंगनी, नीला
उपाय - जरूरतमंद की सहायता करें

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज पूर्व निर्धारित कार्य पूरे होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और कार्यों में सफलता मिलेगी.
शुभ अंक - 3, 7, 8
शुभ रंग - सफेद, हल्का पीला
उपाय - भगवान शिव का जलाभिषेक करें

आज का दिन संतुलन और धैर्य के साथ आगे बढ़ने का है. सही दिशा में किया गया प्रयास आपको सफलता दिला सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !