Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Jamshedpur News : टाटा मोटर्स प्लांट के बाहर से बाइक चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Jamshedpur News : टाटा मोटर्स के प्लांट के बाहर से एक ठेका कर्मी की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी के अनुसार, टाटा मोटर्स के गोल्ड लाइन में कार्यरत एक ठेका मजदूर की बाइक (नंबर JH 05AG 2745) कंपनी परिसर के बाहर पार्किंग से चोरी हो गई। पीड़ित मजदूर प्रतिदिन गालूडीह क्षेत्र से काम करने के लिए आता है। घटना के बाद ठेका मजदूरों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। उनका आरोप है कि पार्किंग स्थल पर सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड तैनात होने के बावजूद इस तरह की घटना होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
गालूडीह से आने वाले मजदूर की बाइक चोरी, कार्रवाई की मांग

मजदूरों ने सवाल उठाया है कि जब सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है, तो फिर बाइक चोरी कैसे हो गई। घटना के बाद आक्रोशित मजदूरों ने सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और उचित कार्रवाई की मांग की। साथ ही मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन से पार्किंग क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !