Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-19

Heavy Rain Alart: झारखंड में भारी बारिश का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Heavy Rain Alart: राजधानी रांची समेत झारखंड के अधिकांश जिलों में बीते 24 घंटों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आज 19 जून को रांची समेत 5 जिलों लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी और गुमला में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू और गढ़वा में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जमशेदपुर में दोनों नदियों स्वर्णरेखा और खरखाई का जलस्तर बढ़ने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जलस्तर बढ़ने से जान-माल का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि घर से बाहर निकलने से पहले अपना ख्याल रखें और गाड़ी चलाने से पहले ध्यान रखें कि कहीं गड्ढों में पानी जमा होने से एक्सीडेंट होने की संभावना न  है 

रांची में भारी बारिश के कारण सभी स्कूल और कई कॉलेज तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने की चेतावनी दी है और जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
शहर की सड़कें जलमग्न हो गई हैं और लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
 जिले में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव हो गया है।
 जिले में भी भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।
जिले में रिकॉर्ड 155 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे जलजमाव की स्थिति गंभीर हो गई है।
 जिले में भी भारी बारिश के कारण जलजमाव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

मौसम विभाग ने रेड अलर्ट वाले जिलों में लोगों को सचेत रहने की चेतावनी दी है और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने बताया है कि आने वाले 24 घंटों में इन जिलों में और अधिक बारिश होने की संभावना है, जिससे जलजमाव और बाढ़ की स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।
जमशेदपुर में स्वर्णरेखा और खरखाई नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

प्रशासन ने भारी बारिश के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां कर ली हैं और लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए तैयार है। जिला प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में वे प्रशासन से संपर्क करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !