Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-19

Jamshedpur Rivers Above Danger Level: स्वर्णरेखा और खरकई नदी उफान पर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। जिला प्रशासन की ओर से चेतावनी जारी करते हुए दोनों नदियों के तटीय और डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
प्रशासन ने साफ कहा है कि लोग नदियों के किनारे जाने से परहेज करें और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में सुरक्षित ऊंचे स्थानों की ओर शरण लें। जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

स्वर्णरेखा नदी (मानगो ब्रिज स्थल पर):
खतरे का स्तर: 121.50 मीटर
वर्तमान जलस्तर: 121.300 मीटर


खरकई नदी (आदित्यपुर ब्रिज स्थल पर):
खतरे का स्तर: 129 मीटर
वर्तमान जलस्तर: 128.780 मीटर


इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतर्कता बरतने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !