Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-27

Hazaribhag News: हजारीबाग के दंदाहा नदी से 3 शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Hazaribhag News: झारखंड के हजारीबाग जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित दंदाहा नदी से तीन लोगों के शव बरामद किए गए. मृतकों में दो युवतियां और एक युवक शामिल हैं. घटना के बाद परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं.
लापता होने के बाद नदी में मिले शव
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक-युवतियां 23 अप्रैल से लापता थे. परिजनों ने उनकी गुमशुदगी को लेकर पहले ही मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया था. लगातार खोजबीन के बाद सोमवार को दंदाहा नदी से तीनों के शव बरामद किए गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
शव मिलने के बाद परिजनों ने साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !