Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

Hazaribagh News : झारखंड राज्य तैराकी चैंपियनशिप में हजारीबाग का जलवा, 46 पदक जीतकर बढ़ाया मान

Hazaribagh News : रांची के खेलगांव में आयोजित 16वीं जूनियर एवं सब-जूनियर झारखंड राज्य तैराकी चैंपियनशिप में हजारीबाग के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 46 पदक अपने नाम किए। जिले की 20 सदस्यीय टीम ने प्रतियोगिता में 20 स्वर्ण, 15 रजत और 11 कांस्य पदक जीतकर हजारीबाग का गौरव बढ़ाया।


कई तैराकों ने किया दमदार प्रदर्शन, दो खिलाड़ियों को मिला विशेष सम्मान

प्रतियोगिता में पियूष राणा ने दो स्वर्ण और पांच रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। अक्षय मिश्रा ने सात स्वर्ण पदक अपने नाम किए और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ग्रुप-1 का इंडिविजुअल चैंपियन घोषित किया गया।

अर्चित रंजन ने तीन कांस्य पदक जीते, जबकि शल्या राज ने दो कांस्य पदक हासिल किए। रुद्र प्रताप ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। मान आर्य ने एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।


निलेश कुमार ने दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीतने के साथ ग्रुप-4 का बेस्ट प्लेयर ट्रॉफी भी अपने नाम की। वहीं निश्चय कुमार ने तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते। रूपम राज गुप्ता ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया।

खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, संघ ने दी बधाई

प्रतियोगिता में हजारीबाग टीम का नेतृत्व जिला तैराकी संघ के सचिव प्रहलाद सिंह, टेक्निकल ऑफिशियल मनु कुमार राणा, गणपति राम तथा टीम मैनेजर गौरव कुमार राणा ने किया।

तैराकों की इस उपलब्धि पर तैराकी संघ के संरक्षक विपिन कुमार सिंह, सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, संघ अध्यक्ष हर्ष अजमेरा सहित बाबूलाल राम, बेंजामिन बारोई, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार, विकास कुमार, नीरज भंडारी, डॉ. जितेंद्र, अनिल पांडे, सत्यम कुमार और रविकांत ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !