CID Interrogation JPSC: जांच एजेंसी CID झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है. इसी कड़ी में CID ने JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. उनसे भर्ती के बारे में कई अहम बातें पूछी जाएंगी.
JPSC कार्यालय से OMR शीट और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त
इससे पहले CID ने एल. ख्यांगते के सरकारी आवास और JPSC कार्यालय में छापेमारी की थी. इस कार्रवाई में पांच घंटे तक कई दस्तावेज जांचे गए और उनसे शुरुआती पूछताछ की गई. CID ने JPSC कार्यालय से ओएमआर शीट और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए. वहीं TDPL के कार्यालय से भी महत्वपूर्ण फाइलें और तकनीकी दस्तावेज ले लिए गए हैं. इनकी जांच जारी है.
जांच में पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
इस मामले में CID ने पहले ही अरविंद मंडल को गिरफ्तार कर लिया था. उनके जुड़े अभय तिवारी के साथ संबंध है. अब जांच आगे बढ़ रही है.
एल. ख्यांगते ने मीडिया से कहा था कि उनके द्वारा कोई अनियमितता नहीं की गई है. उन्होंने बताया था कि उनके कार्यकाल में सभी निर्णय नियमानुसार लिए गए. उनका मानना था कि अगर किसी व्यक्ति या एजेंसी के खिलाफ कोई दोष पाया गया तो कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए.
मार्च 2025 में बने थे चेयरमैन, छापेमारी के बाद दिया इस्तीफा
एल. ख्यांगते 6 मार्च 2025 को JPSC चेयरमैन बने थे. लेकिन बाद में CID की छापेमारी और जांच के बीच उन्होंने अपना पद छोड़ दिया. 28 जुलाई को होने वाली पूछताछ को इस मामले की जांच के लिए अहम माना जा रहा है.