Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Giridih News : गिरिडीह के तिसरी में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

Giridih News : जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पालमो गांव के समीप तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक करीब 20 फीट दूर सड़क पर जा गिरे।


मृतकों की पहचान तिसरी के राउतडीह निवासी 20 वर्षीय प्रिंस यादव और 20 वर्षीय विवेक यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक तिसरी चौक से घरेलू सामान खरीदकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

परिजनों में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में प्रिंस यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विवेक यादव को ग्रामीणों और तिसरी थाना पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। बेटों की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की जांच

सूचना मिलने पर तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक तथा बोलेरो को जब्त कर लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस बोलेरो चालक की पहचान करने और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !