Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Giridih News: NEET UG में सुहर्ष गुप्ता ने किया झारखंड टॉप, ऑल इंडिया में मिली 455वीं रैंक

Giridih News: गिरिडीह के  बेंगाबाद प्रखंड के होनहार छात्र सुहर्ष कुमार गुप्ता ने NEET UG-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 455वीं रैंक हासिल की है। स्थानीय व्यवसायी जय कुमार गुप्ता और रीता गुप्ता के पुत्र सुहर्ष ने झारखंड में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे बेंगाबाद और गिरिडीह जिले में खुशी का माहौल है।

कोटा में दो साल की मेहनत, AIIMS के सपने के लिए लिया ड्रॉप
सुहर्ष ने वर्ष 2023 में बीएनएस डीएवी, गिरिडीह से 96 प्रतिशत अंकों के साथ मैट्रिक पास किया। इसके बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा चले गए। वर्ष 2025 में पहली बार नीट परीक्षा में उन्हें 527 अंक मिले, जिससे कई मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिल सकता था, लेकिन उनका लक्ष्य AIIMS में पढ़ाई करना था। इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने एक वर्ष का ड्रॉप लेकर दोबारा तैयारी की।

दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता, बने झारखंड स्टेट टॉपर
लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम उन्हें NEET UG-2026 में मिला, जहां उन्होंने ऑल इंडिया 455वीं रैंक हासिल कर पूरे झारखंड में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

गरीब मरीजों की सेवा का सपना, युवाओं के लिए बने प्रेरणा
अपनी सफलता पर सुहर्ष ने कहा कि उनका लक्ष्य देश के प्रतिष्ठित संस्थान AIIMS से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर एक कुशल चिकित्सक बनना है। उन्होंने भविष्य में जरूरतमंद और गरीब मरीजों की सेवा करने की इच्छा जताई। उनकी इस सफलता पर परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं उनकी कहानी अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !