Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Giridih News: मोबाइल टावर से AZNA मशीन चोरी मामले में दो गिरफ्तार, स्कॉर्पियो समेत उपकरण जब्त

Giridih News: बगोदर पुलिस ने मोबाइल टावर से तकनीकी उपकरण चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक AZNA मशीन, मोबाइल, सिम कार्ड, औजार और अन्य सामान बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया है।


मामला बगोदर-सरिया रोड स्थित नहर के पास एक मोबाइल टावर से जुड़ा है। 19 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे टावर से चार AZNA मशीन समेत अन्य तकनीकी उपकरण चोरी कर लिए गए थे। टावर के तकनीशियन धीरेन्द्र कुमार ने जांच के बाद 21 अगस्त को बगोदर थाने में कांड संख्या 164/26 दर्ज कराया था।

एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी SIT

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर बगोदर-सरिया के एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम लगातार इलाके में सक्रिय रहकर मोबाइल टावरों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान 23 अगस्त की रात करीब 12:10 बजे पुलिस ने बगोदरडीह ओवरब्रिज के पास एक काले रंग की स्कॉर्पियो को रोका। वाहन में सवार छोटू यादव और आनंद रवानी को गिरफ्तार कर लिया गया।


पूछताछ में चार लोगों के शामिल होने की बात

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मोबाइल टावर से मशीन खोलकर चोरी करने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, घटना में कुल चार लोगों की संलिप्तता की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान दो अन्य आरोपी पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेत की ओर भाग निकले। उनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की एक AZNA मशीन, चार एलन-की औजार, ग्लब्स, सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !