Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Jamshedpur News: 25 दिन से पानी को तरसे लोग, हिल व्यू कॉलोनी में सौरव विष्णु ने किया धरना

Jamshedpur News: जमशेदपुर के डिमना स्थित हिल व्यू कॉलोनी में लोग पानी और सफाई की समस्या से परेशान हैं. करीब 25 दिनों से पेयजल की परेशानी बनी हुई है. इसी को लेकर रविवार को कॉलोनी में धरना प्रदर्शन किया गया. यह प्रदर्शन हिल व्यू कॉलोनी डिमना विकास समिति के अध्यक्ष और पूर्वी लोकसभा प्रत्याशी सौरव विष्णु के नेतृत्व में हुआ. स्थानीय लोगों ने जल्द पानी की सप्लाई शुरू करने की मांग की. इसके साथ ही नियमित फॉगिंग और कचरा उठाने की व्यवस्था ठीक करने की मांग भी की गई.


25 दिनों से पानी की परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में लंबे समय से पानी की समस्या है. इसके साथ ही नियमित फॉगिंग नहीं हो रही है. कचरा उठाने की व्यवस्था भी ठीक नहीं है. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. धरने में राकेश प्रसाद, बी. पालित, ए.के. सिंह, साकेत रंजन, सुबोध प्रसाद, गिरधारी सिंह, राजकुमार वर्मा, विनोद प्रसाद, जसविंदर कौर, बीना देवी, उषा कुमारी, उषा देवी, खगेश पांडेय, प्रमोद मालाकार, शशि भूषण, अभय कुमार, के.पी. गुप्ता, अजीत कुमार सिंह, मनोज खत्री और अभय सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.


सौरव विष्णु ने जिम्मेदारी पर उठाए सवाल

सौरव विष्णु ने कहा कि उन्होंने अपने घर से ही आंदोलन की शुरुआत की है. अब जमशेदपुर के दूसरे इलाकों में भी लोगों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई जाएगी. उन्होंने कहा कि डिमना और मानगो में लोगों को आज भी पानी, सफाई, नाली और फॉगिंग जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है. उनका कहना था कि नगर निगम और स्थानीय विधायक के बीच काम की जिम्मेदारी को लेकर स्थिति साफ नहीं है. एक ओर नगर निगम की तरफ से कुछ काम विधायक के जिम्मे बताए जाते हैं. वहीं विधायक की ओर से इन्हें नगर निगम की जिम्मेदारी बताया जाता है. सौरव विष्णु ने कहा कि इस स्थिति का असर आम लोगों पर पड़ रहा है. जनता को जिम्मेदारी तय करने की बहस नहीं, बल्कि जमीन पर काम चाहिए. उन्होंने डीसी, नगर निगम और स्थानीय विधायक की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब पानी के पैसे के लिए लोगों को मैसेज भेजा जा सकता है, तो उसी तरह पानी और दूसरी सुविधाओं के लिए काम भी होना चाहिए.


दूसरे इलाकों में भी आंदोलन की चेतावनी

सौरव विष्णु ने कहा कि डिमना से उठी यह आवाज सिर्फ हिल व्यू कॉलोनी तक सीमित नहीं रहेगी. अगर पानी, सफाई, नाली और फॉगिंग की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो जमशेदपुर के दूसरे इलाकों में भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आंदोलन किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है. इसका उद्देश्य लोगों को जरूरी सुविधाएं दिलाना और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार सुनिश्चित करना है. फिलहाल स्थानीय लोगों ने पेयजल आपूर्ति बहाल करने और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है. साथ ही संबंधित विभागों से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !