Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Giridih News: ताराटांड़ थाना क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं

Giridih News: गिरिडीह के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के फुलची पंचायत स्थित जबरदाहा गांव और पंडरी पंचायत के पंडरी गांव में जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और स्थानीय मुद्दों की जानकारी ली गई.

इस मौके पर ग्रामीणों ने सड़क, मूलभूत सुविधाओं और अन्य स्थानीय समस्याओं को सामने रखा, जिस पर विस्तार से चर्चा की गई. लोगों को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों और अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान की दिशा में पहल की जाएगी.

कार्यक्रम में दोनों पंचायतों के मुखिया, पुलिस मित्र और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. संवाद के दौरान क्षेत्र में आपसी सहयोग, सामाजिक सहभागिता और जनभागीदारी को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !