Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

Giridih News: गिरिडीह में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दूसरी कक्षा के छात्र की मौत

Giridih News: गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंबाटांड़ तालाब में गुरुवार को नहाने के दौरान दूसरी कक्षा के आठ वर्षीय छात्र फरहान अंसारी की डूबने से मौत हो गई। झगरी गांव निवासी फरहान प्रतिदिन की तरह अपने भाई-बहन के साथ स्कूल गया था, लेकिन कक्षा में बैग रखने के बाद दो अन्य बच्चों के साथ चुपचाप तालाब चला गया, जहां यह हादसा हो गया।

स्कूल पर लापरवाही का आरोप
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को तालाब से निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और स्कूल प्रबंधन पर बच्चों की निगरानी में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

शिक्षिका ने बताई अपनी मजबूरी
परिजनों का कहना है कि स्कूल पहुंचने के बाद बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी विद्यालय की होती है। उनका आरोप है कि समय पर उपस्थिति दर्ज नहीं होने और निगरानी की कमी के कारण बच्चा स्कूल से बाहर निकल गया। वहीं विद्यालय की शिक्षिका फरीदा खातून ने बताया कि घटना के समय वह विद्यालय में अकेली थीं, जबकि दूसरे शिक्षक अवकाश पर थे, इसलिए छात्र के बाहर जाने की जानकारी उन्हें नहीं मिल सकी।

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस दर्दनाक हादसे ने विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने स्कूलों में नियमित उपस्थिति, बच्चों की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !