Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Giridih News: गिरिडीह में दर्दनाक रेल हादसा, 29 साल के युवक की मौके पर मौत

Giridih News: गिरिडीह में एक दर्दनाक रेल हादसे में 29 वर्षीय युवक की जान चली गई. घटना कोडरमा से मधुपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.
कैसे हुआ हादसा, मौके पर ही हुई मौत
जानकारी के अनुसार यह हादसा बालखनजो पहाड़ के पास रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 99.5 और 99.6 के बीच हुआ. मृतक की पहचान गुलाम मुस्तफा के रूप में हुई है, जो पचम्बा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी और सरफुद्दीन के पुत्र बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि किसी कारणवश वह रेल पटरी पर पहुंच गए, इसी दौरान गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए. टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, जांच जारी
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि युवक पटरी पर कैसे पहुंचा और हादसे की असल वजह क्या थी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !