Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-16

Giridih News: गिरिडीह के जयंती नदी में तीन बच्चों के डूबने से मौत, किनारे मिली साइकिल और कपड़े

Giridih News: गिरिडीह स्तिथ गांडेय प्रखंड के मेढ़ो में मंगलवार शाम जयंती नदी में बड़ा हादसा हो गया. गहरे पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार, गांडेय गांधीनगर के चार बच्चे शाम करीब 5 बजे दो साइकिल से घूमने निकले थे. इसके बाद सभी जयंती नदी की ओर चले गए.

शाम करीब 7 बजे ग्रामीणों ने नदी के पास दो साइकिल देखीं. वहीं बच्चों के कपड़े और चप्पल भी पड़े मिले. सामान लावारिस मिलने के बाद ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद नदी किनारे लोगों की भीड़ जुटने लगी. पानी काफी गहरा होने के कारण ग्रामीण तुरंत नदी में उतरकर तलाश नहीं कर सके. इधर, बच्चे जब घर नहीं लौटे तो परिजन भी उनकी तलाश में जुट गए.
 
नदी किनारे साइकिल और कपड़े मिलने की जानकारी पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे. इसके बाद बच्चों की तलाश शुरू की गई. तीन बच्चों की मौत की सूचना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !