Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-16

Giridih News: अनियंत्रित बोलेरो पुल तोड़ नहर में गिरी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Giridih News: गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. डोरियो चिचाकी मार्ग पर स्थित प्रज्ञा पब्लिक स्कूल के पास एक बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरा.


एक महिला, एक बच्चा और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल

इस दुर्घटना में वाहन पर सवार एक महिला, एक बच्चा और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा - तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को नहर से बाहर निकाला. इसके बाद सभी को पास के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर तीखा मोड़ है और पुल के किनारे मजबूत सुरक्षा रेलिंग नहीं थी. इसी कारण वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बोलेरो सीधे नहर में गिर गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !