Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Garhwa News: गढ़वा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

Garhwa: गढ़वा के बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव में बुधवार को एक युवक का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला. मृतक की पहचान टप्पू रजवार के रूप में हुई है. शव मिलने के बाद गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गए. ग्रामीणों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है. उनका दावा है कि हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई.

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए खोजी कुत्ते की मदद ली. डॉग स्क्वायड घटनास्थल से आगे बढ़ते हुए एक घर के अंदर पहुंच गया. इसके बाद पुलिस ने मकान मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या आत्महत्या में से किसी एक संभावना की पुष्टि नहीं की है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है. शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह भी बभनी पहुंचे. उन्होंने मामले की जानकारी ली और मृतक के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. टप्पू की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना को लेकर गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !