Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Exam Updates: UGC-NET जून 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, NTA ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम

Exam Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया से जुड़ा नया शेड्यूल जारी किया है. अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है.

नए कार्यक्रम के मुताबिक अब उम्मीदवार 23 मई 2026 सुबह 10 बजे तक आवेदन कर सकेंगे. वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम समय सीमा 23 मई 2026 रात 11:50 बजे निर्धारित की गई है.

एजेंसी ने आवेदन पत्र में संशोधन की तारीखों में भी बदलाव किया है. अब अभ्यर्थियों को 25 मई से 27 मई 2026 तक करेक्शन विंडो की सुविधा मिलेगी. इससे पहले सुधार की प्रक्रिया 22 मई से 24 मई तक तय की गई थी.

UGC-NET के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर फॉर्म भरने के साथ जरूरी बदलाव भी कर सकेंगे. NTA ने अभ्यर्थियों से अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखने की अपील की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !