Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Mau Road Accident: मऊ में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार दीवार से टकराई, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक

Mau Road Accident: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी क्षेत्र स्थित बलुआ पोखरा के पास बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक मजबूत दीवार से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान रियाज अहमद और राम आशीष यादव के रूप में हुई है, जबकि तीसरे मृतक की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया.


घायल युवक जिला अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी

इस दुर्घटना में कार सवार एक अन्य युवक आकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर रास्ता साफ कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही ही इस दर्दनाक हादसे की मुख्य वजह नजर आ रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !