Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-04

Dobo Accident News: कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर पलटा, वाहन के नीचे दबने से चालक की मौत, देखें VIDEO

Dobo Accident News: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोबो पुल के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक अनियंत्रित ट्रेलर तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया. इस दुर्घटना में वाहन के नीचे दबने से चालक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची कपाली ओपी पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रेलर को हटाने और अंदर फंसे चालक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

खतरनाक मोड़ और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, ग्रामीणों में आक्रोश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना स्थल पर हल्का मोड़ होने के बावजूद ट्रेलर की गति काफी अधिक थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. स्थानीय लोगों ने सड़क की बनावट और सुरक्षा मानकों की कमी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस संकरी सड़क और टर्निंग प्वाइंट पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर गति नियंत्रण संकेतक लगाए जाएं और सड़क सुधार के कदम उठाए जाएं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रेलर के मालिक व अन्य दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !