Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-04

Seraikela Accident: एनएच-33 पर काल बना अज्ञात वाहन, युवक की मौके पर ही मौत शेखर गांगुली ने बढ़ाया मदद का हाथ

Chandil: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत एनएच-33 एक बार फिर रक्त रंजित हुआ है। बुधवार को शहरबेड़ा के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


मृतक की पहचान आधार कार्ड के अनुसार

मृतक की पहचान आधार कार्ड के अनुसार लोसो मुर्मू के रूप में हुई है। वह सरायकेला-खरसावां जिले के बड़ामारी पंचायत अंतर्गत छोटा बड़ामारी गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

हादसे की सूचना मिलते ही समाजसेवी एवं हाईवे किंग के नाम से चर्चित शेखर गांगुली तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को सूचित किया एंबुलेंस और स्थानीय लोगों के प्रशासन की सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया।

सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े

सूचना मिलने ही चाण्ड़िल पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को घटना की सूचना देने की व्यवस्था कर रही है। एनएच-33 पर लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !