Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Dhanbad News : राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता रैली, सिविल सर्जन ने बताए बचाव के तरीके

Dhanbad News : राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शनिवार को धनबाद में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने किया। यह रैली सदर सीएचसी से सिविल सर्जन कार्यालय तक निकाली गई, जिसमें लोगों को डेंगू से बचाव और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।सिविल सर्जन ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय डेंगू दिवस की थीम “डेंगू नियंत्रण के लिए जन भागीदारी, जांच करें, सफाई करें और ढकें” रखी गई है। उन्होंने कहा कि डेंगू संक्रमित मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलने वाली गंभीर बीमारी है, जो साफ और ठहरे हुए पानी में पनपती है।


डेंगू के लक्षण और बचाव के उपाय बताए


डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, मसूड़ों से खून आना और भूख नहीं लगना डेंगू के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच और इलाज कराने की सलाह दी गई।

उन्होंने लोगों से घर और आसपास साफ-सफाई रखने, पुराने टायर और टूटे बर्तनों में पानी जमा नहीं होने देने, पानी की टंकी और कूलर की नियमित सफाई करने तथा पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने की अपील की। साथ ही मच्छरदानी के उपयोग और सप्ताह में एक दिन “सूखा दिवस” मनाने की भी सलाह दी।

सिविल सर्जन ने बताया कि वर्ष 2023 में 662 जांच में 109 मरीज, वर्ष 2024 में 1060 जांच में 170 मरीज और वर्ष 2025 में 606 जांच में 31 मरीज मिले थे। उन्होंने कहा कि समय पर जागरूकता और सतर्कता से डेंगू पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !