Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Dhanbad News : धनबाद में अवैध कोयला खनन के विरोध में सड़क जाम, भू-धंसान से डरे ग्रामीण

Dhanbad News : तेतुलमारी थाना क्षेत्र के दलाहीटांड़ में अवैध कोयला उत्खनन के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तेतुलमारी-राजगंज मुख्य सड़क को घंटों तक बाधित रखा, जिससे यातायात प्रभावित हो गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।


ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में लगातार अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे भू-धंसान का खतरा बढ़ता जा रहा है। लोगों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।


बीसीसीएल प्रबंधन और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप


प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड प्रबंधन, स्थानीय पुलिस और जनप्रतिनिधियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। आंदोलन में शामिल महिलाओं ने कहा कि प्रशासन को पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना था कि अवैध खनन के कारण इलाके के कई हिस्सों में जमीन कमजोर हो चुकी है और लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

कई घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की और अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के साथ प्रभावित लोगों के पुनर्वास का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर सड़क जाम हटा लिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !