Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Gamharia Road Accident: गम्हरिया में तेज रफ्तार बुलेट डिवाइडर से टकराई, बाइक के हुए दो टुकड़े, चाईबासा का युवक गंभीर रूप से घायल

Gamharia: गम्हरिया थाना क्षेत्र के रापचा के समीप सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रही बुलेट बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए, जबकि डिवाइडर पर लगा पोल भी टूटकर सड़क पर गिर पड़ा।

हादसे में युवक को सिर में गंभीर चोट
दुर्घटना में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चाईबासा के बड़ी बाजार निवासी एमडी शमीम के रूप में हुई है, जो मोहम्मद शौकत का पुत्र बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान युवक के सिर में गंभीर चोट लगी और काफी खून बह गया।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

युवक की हालत गंभीर बताई जा रही
डॉक्टरों के अनुसार घायल युवक की स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !