Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Dhanbad News : घर से निकली 56 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

Dhanbad News : ओएनजीसी थाना क्षेत्र से 56 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पुत्र शंकर पासवान ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर अपनी मां की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उन्हें जल्द से जल्द खोजने की मांग की है।


आवेदन के अनुसार, लापता महिला की पहचान बासमती देवी, पति रामदेव पासवान, निवासी धीमान रोड, मातंगी संजय पथ रोड नंबर-1, ओएनजीसी थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह 3 जुलाई 2026 की रात करीब 8:30 बजे घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं।

परिजनों ने की व्यापक खोजबीन, अब पुलिस से मदद की अपील

शिकायतकर्ता शंकर पासवान ने बताया कि परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक बासमती देवी का कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसके बाद उन्होंने ओएनजीसी थाना में आवेदन देकर पुलिस से खोजबीन करने और महिला को सकुशल घर पहुंचाने की अपील की है।


आवेदन में महिला का हुलिया भी बताया गया है। बासमती देवी का रंग सांवला, कद लगभग 5 फीट, चेहरा गोल है और वह हिंदी बोलती हैं। घर से निकलते समय उन्होंने क्रीम बॉर्डर वाली साड़ी पहन रखी थी।

पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !