Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-01

Dhanbad News: धनबाद में दर्दनाक हादसा, आवारा कुत्ते के हमले में 7 साल के बच्चे की मौत

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक मासूम बच्चे की जान आवारा कुत्ते के हमले में चली गई. केंदुआडीह थाना क्षेत्र के बसरिया इलाके में शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेल रहे 7 वर्षीय अंकित यादव पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया. इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.
खेलते वक्त हुआ हमला, घसीटकर ले गया कुत्ता
परिजनों के मुताबिक बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, जबकि घर के अन्य सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे. इसी दौरान एक कुत्ता वहां पहुंचा और अचानक बच्चे पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि कुत्ते ने बच्चे को घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गया और उसे बुरी तरह काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और कुत्ते को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक बच्चा बुरी तरह जख्मी हो चुका था. आनन-फानन में उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !