Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-04

Dhanbad News: धनबाद एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत सोरेन से मिले चंद्रशेखर अग्रवाल, बढ़ी चुनावी सरगर्मी

Dhanbad: झारखंड की कोयला राजधानी धनबाद में आज उस वक्त सियासी पारा चढ़ गया, जब पूर्व मेयर और वर्तमान मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने बरवाअड्डा हवाई पट्टी धनबाद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस शिष्टाचार मुलाकात के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।


गुलदस्ता भेंट कर जताया आभार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जैसे ही विशेष विमान से बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंचे, वहां पहले से मौजूद चंद्रशेखर अग्रवाल ने उन्हें बुके भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच काफी सौहार्दपूर्ण माहौल देखा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री और चंद्रशेखर अग्रवाल के बीच कुछ मिनटों तक एकांत में बातचीत भी हुई।

मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा

मुख्यमंत्री का धनबाद आगमन हमारे लिए हर्ष का विषय है। राज्य सरकार द्वारा धनबाद के विकास और बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, वे वास्तव में सराहनीय हैं। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

नगर निगम चुनाव और नए समीकरण

हालांकि इस मुलाकात को शिष्टाचार बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक जानकार इसे आगामी नगर निगम चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। चंद्रशेखर अग्रवाल धनबाद के कद्दावर नेता माने जाते हैं, और मेयर प्रत्याशी के रूप में उनकी सक्रियता जगजाहिर है। ऐसे में मुख्यमंत्री के साथ उनकी इस जुगलबंदी को आने वाले समय की नई रणनीति का संकेत माना जा रहा है।

चर्चाओं का केंद्र बनी यह मुलाकात

धनबाद नगर निगम के चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में अलग-अलग विचारधाराओं के नेताओं का मिलना-जुलना बड़े उलटफेर की ओर इशारा करता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस मुलाकात के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं, जो धनबाद की स्थानीय राजनीति की दशा और दिशा तय करेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !