Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-17

Dhanbad News: कतरास में अचानक धंसी जमीन, 6 मकान जमींदोज, 500 लोग बेघर होने की कगार पर

Dhanbad News: धनबाद के कतरास के छाताबाद इलाके में बुधवार शाम अचानक जमीन धंस गई. इस हादसे में करीब 6 मकान पूरी तरह ढह गए. वहीं आसपास के करीब 55 मकानों पर भी खतरा बना हुआ है. जमीन में बड़ी दरारें आने से लोग डरे हुए हैं. करीब 500 लोग अपने घरों से सामान निकाल रहे हैं. कई परिवार सुरक्षित जगह की तलाश में हैं और कुछ लोगों को खुले में रात बितानी पड़ रही है.

दो महीने में तीसरी बार धंसी जमीन
छाताबाद में ऐसा हादसा पहली बार नहीं हुआ है. पिछले दो महीने में यह तीसरी बड़ी घटना है. इससे पहले 7 जुलाई और 7 अगस्त को भी जमीन धंसने की घटनाएं हुई थीं. पिछली घटनाओं के बाद जिन लोगों को कम्युनिटी हॉल में रखा गया था, इस बार वही इमारत भी जमीन धंसने से गिर गई. सड़कों पर पड़ी बड़ी दरारों से इलाके की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.

बीसीसीएल और प्रशासन से नाराज लोग
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में बीसीसीएल और प्रशासन को लेकर नाराजगी है. लोगों का कहना है कि पहले हुए हादसों के बाद बालू भराई और सुरक्षित जगह पर बसाने का भरोसा दिया गया था. उनका आरोप है कि जमीन पर काम नहीं हुआ. स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मुताबिक, विरोध के बाद बीसीसीएल ने सर्वे और पुनर्वास का भरोसा दिया था. लेकिन अब तक लोगों को इसका ठोस लाभ नहीं मिला है.

प्रशासन ने शुरू की सुरक्षित जगह की तैयारी
हादसे की जानकारी मिलने के बाद बाघमारा के अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कु ने मौके का जायजा लिया. प्रशासन की पहली प्राथमिकता प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाना है. अधिकारियों के अनुसार, बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी. इसमें इलाके की समस्या का स्थायी समाधान तलाशने पर चर्चा होगी. वहीं प्रभावित लोग अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर काम चाहते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !