Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-17

Jharkhand High Court: माध्यमिक आचार्य परीक्षा में “User Does Not Exist” की समस्या, हाईकोर्ट ने JSSC के IT विशेषज्ञ को बुलाया

Jharkhand High Court: माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी का मामला झारखंड हाईकोर्ट पहुंच गया है. अभ्यर्थियों ने परीक्षा के बाद रिस्पांस शीट और आंसर की नहीं मिल पाने की शिकायत की है. मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने JSSC के IT विशेषज्ञ को अगली तारीख पर कोर्ट में मौजूद रहने का निर्देश दिया है.

लॉग-इन करते ही आया User Does Not Exist
याचिकाकर्ता विकास पांडेय और अन्य अभ्यर्थियों ने इस संबंध में याचिका दाखिल की है. अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा देने के बाद उन्होंने JSSC की वेबसाइट पर अपनी ई-मेल आईडी और पासवर्ड से लॉग-इन करने की कोशिश की. लेकिन पोर्टल पर User Does Not Exist का मैसेज दिखाई दिया. इस वजह से वे अपनी रिस्पांस शीट और आंसर की डाउनलोड नहीं कर सके.

JSSC ने बताया संभावित कारण
याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता चंचल जैन ने कोर्ट में पक्ष रखा. उन्होंने बताया कि JSSC की ओर से मामले में शपथ पत्र दाखिल किया जा चुका है. JSSC ने अपने जवाब में कहा है कि संभव है कि अभ्यर्थियों ने ई-मेल आईडी या पासवर्ड सही तरीके से दर्ज नहीं किया हो. इसी वजह से पोर्टल पर User Does Not Exist का संदेश आया हो सकता है.

कोर्ट में सामने होगा तकनीकी परीक्षण
मामले की सुनवाई जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में हुई. कोर्ट ने अब मामले की तकनीकी स्थिति को सीधे जांचने का फैसला लिया है. इसके लिए JSSC के कंप्यूटर और IT विशेषज्ञों को अगली सुनवाई में उपस्थित रहने को कहा गया है. याचिकाकर्ताओं को भी अपनी ई-मेल आईडी और पासवर्ड के साथ कोर्ट में आने का निर्देश दिया गया है.

कोर्ट में ही किया जाएगा लॉग-इन
अगली सुनवाई के दौरान JSSC के तकनीकी विशेषज्ञों की मौजूदगी में पोर्टल पर लॉग-इन करने की कोशिश की जाएगी. इससे यह जांचने में मदद मिलेगी कि अभ्यर्थियों को वास्तव में तकनीकी समस्या हुई थी या लॉग-इन की जानकारी दर्ज करने में कोई गलती हुई थी. इसके बाद मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. झारखंड हाईकोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर 2026 को करेगा. सुनवाई का समय दोपहर 12:15 बजे तय किया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !