Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Current News : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने पहाड़पुर में संथाली व हो जाहेरा में की पूजा-अर्चना

Current News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले के पहाड़पुर गांव पहुंचकर संथाली जाहेरा और हो जाहेरा में पारंपरिक पूजा-अर्चना की। यह गांव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दिवंगत पति श्याम चरण मुर्मू का पैतृक गांव है। दोनों नेताओं ने आदिवासी परंपराओं के अनुसार पूजा में भाग लेकर जनजातीय संस्कृति और विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त किया।


आदिवासी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का दिया संदेश

पूजा-अर्चना के दौरान राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने स्थानीय रीति-रिवाजों का पालन किया और जनजातीय समाज के लोगों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और आस्था के प्रति सम्मान प्रकट करना तथा जनजातीय समाज से संवाद स्थापित करना था।

विकास परियोजनाओं का भी किया शुभारंभ

पहाड़पुर दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास भी किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 47,600 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य के विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी अपने विचार रखे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !