Current News : रेलवे मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के लिए नए अतिरिक्त महाप्रबंधक (AGM) की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद मेट्रो रेलवे में प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी (PCSO) के पद पर कार्यरत वरिष्ठ रेल अधिकारी मनीष जैन का तबादला कर उन्हें दक्षिण पूर्व रेलवे का अतिरिक्त महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, मनीष जैन वर्तमान में हायर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (HAG) में मेट्रो रेलवे में सेवाएं दे रहे हैं। अब वे दक्षिण पूर्व रेलवे में AGM के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद जारी हुआ आदेश
रेलवे बोर्ड ने अपने आदेश में कहा है कि यह नियुक्ति राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद की गई है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मनीष जैन के वर्तमान पद से कार्यमुक्त होने और नए पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से रेलवे बोर्ड को अवगत कराया जाए।
यह आदेश रेलवे बोर्ड के स्थापना (विशेष) निदेशक सी. के. विनोद के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। इसकी प्रतियां दक्षिण पूर्व रेलवे, मेट्रो रेलवे कोलकाता सहित रेलवे के संबंधित कार्यालयों और कर्मचारी संगठनों को भी भेजी गई हैं।