Current News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने KVS और NVS भर्ती परीक्षा के Tier-II चरण के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने 1 सितंबर 2026 को प्रेस रिलीज जारी कर विभिन्न पदों के नतीजे घोषित किए। अभ्यर्थी अपने आवेदन पोर्टल पर लॉगिन कर संबंधित पद का रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस देख सकते हैं।
इन पदों के Tier-II परिणाम हुए जारी
फिलहाल CBSE ने TGT (Social Science), TGT (Special Educator), TGT (English) और Senior Secretariat Assistant (Non-Teaching) पदों के Tier-II परिणाम जारी किए हैं। संबंधित अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन पोर्टल में लॉगिन करके परिणाम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इंटरव्यू वाले पदों पर शॉर्टलिस्टिंग की जानकारी
जिन पदों की चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल है, उनके Tier-II रिजल्ट के जरिए यह स्पष्ट होगा कि अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं या नहीं। इन पदों की मार्कशीट अंतिम परिणाम और इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाएगी।
वहीं, जिन पदों के चयन में इंटरव्यू का प्रावधान नहीं है, उनके Tier-II अंक रिजल्ट जारी होने के साथ ही अभ्यर्थियों के संबंधित लॉगिन में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
पोस्ट और स्थान की प्राथमिकता दर्ज करनी होगी
जिन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों से पोस्ट या स्थान की प्राथमिकता मांगी गई है, वे आवेदन पोर्टल पर लॉगिन कर CBSE की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुसार अपनी preference दर्ज कर सकते हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर प्राथमिकता भरने और जानकारी दर्ज करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
अन्य पदों के परिणाम भी चरणबद्ध तरीके से होंगे जारी
CBSE ने बताया कि बाकी पदों के Tier-II परिणाम तैयार किए जा रहे हैं और उन्हें भी चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नए अपडेट के लिए CBSE, KVS और NVS की आधिकारिक वेबसाइटों के साथ अपने आवेदन पोर्टल को नियमित रूप से चेक करते रहने की सलाह दी गई है।