Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-26

Current News: CTET 2026, उम्मीदवारों के लिए फिर खुला आवेदन पोर्टल, 1 सितंबर तक कर सकेंगे अप्लाई

Current News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 22वें संस्करण के लिए आवेदन का एक और अवसर दिया है। जो पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


पहले 11 मई से 10 जून तक हुए थे आवेदन

CBSE के अनुसार, CTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले 11 मई से 10 जून 2026 तक चली थी। अब पात्र अभ्यर्थियों को अतिरिक्त मौका देने के लिए आवेदन पोर्टल दोबारा खोला गया है। बोर्ड ने बताया कि यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिसमें पात्र शिक्षकों को निर्धारित TET योग्यता हासिल करने के लिए उचित अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया गया था।

पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं

CBSE ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने CTET 2026 के लिए पहले ही सफलतापूर्वक आवेदन जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। अतिरिक्त आवेदन विंडो केवल उन पात्र उम्मीदवारों के लिए है, जो पहले आवेदन नहीं कर सके थे।


CTET के 22वें संस्करण की परीक्षा की संशोधित तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। CBSE के मुताबिक, 1 सितंबर को आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद परीक्षा की नई तारीख की घोषणा की जाएगी। बता दें कि CBSE अब तक CTET के 21 संस्करण आयोजित कर चुका है। CTET के 21वें संस्करण का परिणाम 30 मार्च 2026 को जारी किया गया था।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !