Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-26

Islamabad Hospital Fire: इस्लामाबाद AC कंप्रेसर फटने से PIMS अस्पताल की नर्सरी में लगी भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत

Islamabad Hospital Fire: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड की नर्सरी में अचानक आग लग गई. हादसे के वक्त नर्सरी में 16 नवजात बच्चे मौजूद थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें से 15 नवजातों की मौत हो गई. वहीं, एक बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया.


AC कंप्रेसर में विस्फोट से लगी आग

रेस्क्यू अधिकारियों के मुताबिक, नर्सरी में लगे एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फटने के बाद आग लगने की आशंका है. देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और पूरा वार्ड धुएं से भर गया.

आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुचें. रेस्क्यू ऑपरेशन में 6 फायर ब्रिगेड वाहन और 4 एंबुलेंस लगाए गए. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इसके बाद अस्पताल में कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया.


हादसे के बाद अस्पताल और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. नवजात बच्चों की मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सही वजह पता लगाने के लिए जिला प्रशासन ने जांच समिति गठित की है. अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में यह समिति पूरे मामले की जांच करेगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !