Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Chatra News: 11 लाख की अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, पंजाब ले जा रहा था खेप

Chatra News: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चतरा पुलिस की कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 11 लाख रुपये मूल्य की 2.5 किलो गीली अफीम और 3,150 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी अफीम की खेप लेकर पंजाब जाने की तैयारी में था।


गुप्त सूचना पर पुलिस ने चलाया जांच अभियान

पुलिस के अनुसार, एसपी अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने चतरा-गया मुख्य मार्ग (NH-22) स्थित लरकुआ मोड़ के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक संदिग्ध युवक भागने लगा। पुलिस जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान लावालौंग थाना क्षेत्र के कोलकोले गांव निवासी पवन कुमार के रूप में हुई।


दो मोजों में छिपाकर रखी थी अफीम

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो मोजों में पैक की गई करीब 2.5 किलो गीली अफीम बरामद हुई। पुलिस ने उसके पास से 3,150 रुपये नकद भी जब्त किए। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लावालौंग से अफीम की खेप लेकर पंजाब जा रहा था। गिरोह के मास्टरमाइंड ने उसे पंजाब में एक निर्धारित स्थान पर खेप पहुंचाने के लिए कहा था।

तस्करी में महिलाओं के इस्तेमाल की भी जानकारी

सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पूछताछ के दौरान अफीम तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि गिरोह के मास्टरमाइंड तस्करी के लिए महिलाओं का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

मास्टरमाइंड तक पहुंचने में जुटी पुलिस

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की अन्य कड़ियों की जांच कर रही है। साथ ही अफीम की सप्लाई और पंजाब में इसके संभावित खरीदारों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। कार्रवाई में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, एसआई राहुल सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !