Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-12

Chandil News: चांडिल में बोले चंपाई सोरेन, “झारखंड की जनता जाग चुकी है, जल्द होगा बड़ा बदलाव”

Chandil: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन ने कहा कि पश्चिम बंगाल के बाद अब झारखंड की जनता भी जाग चुकी है और आने वाले समय में राज्य में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा।

चांडिल में हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल दौरे से लौटने के दौरान चांडिल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंपाई सोरेन का जोरदार स्वागत किया। इचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता पप्पू वर्मा और राकेश वर्मा के आवास पर झाल मुड़ी पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को याद करते हुए एक साथ झाल मुड़ी का आनंद लिया।

कपाली में डेमोग्राफी बदलने का आरोप
मीडिया से बातचीत में चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चांडिल के कपाली क्षेत्र में गांवों के नाम बदलकर “इस्लाम नगर” किए जा रहे हैं और इलाके की डेमोग्राफी बदली जा रही है।
उन्होंने कहा,
“पश्चिम बंगाल में जो स्थिति बनी थी, अब उसी तरह की परिस्थिति झारखंड में भी देखने को मिल रही है, जो चिंता का विषय है।”

“तुष्टिकरण की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी”
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की जनता अब सब समझ चुकी है और तुष्टिकरण की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलने वाली। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में राज्य में बड़ा राजनीतिक बदलाव होगा और भाजपा मजबूती के साथ उभरेगी।

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील
चंपाई सोरेन ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव जाकर जनता के मुद्दों को उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, कानून-व्यवस्था और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

झाल मुड़ी पार्टी बनी चर्चा का केंद्र
पप्पू वर्मा के आवास पर आयोजित झाल मुड़ी पार्टी पूरे कार्यक्रम का आकर्षण बनी रही। कार्यकर्ताओं ने इसे आने वाली राजनीतिक जीत का संकेत बताया। कार्यक्रम में भाजपा परिवार के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। चांडिल में चंपाई सोरेन के इस दौरे और बयान के बाद इलाके की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !