Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-23

Chandil News: चांडिल में अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी, 38 हजार घनफीट बालू जब्त

Chandil News: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया. जिला खनन विभाग और तिरूलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार के संयुक्त नेतृत्व में तिरूलडीह, सिरकाडीह, सापदा और सपारूम बालू घाटों का निरीक्षण किया गया.


अभियान के दौरान सपारूम घाट के समीप अवैध रूप से भंडारित लगभग 38,000 घनफीट बालू जब्त किया गया. मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. हालांकि जांच के दौरान संबंधित घाटों पर तत्काल अवैध उत्खनन की गतिविधि संचालित होती नहीं पाई गई.


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी स्थान पर खनिजों के अवैध खनन, भंडारण या परिवहन को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !