Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-23

Ranchi Breaking: रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग थे सवार

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई एक एयर एंबुलेंस सोमवार को चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा सिमरिया के झुमरी बागी गांव के पास स्थित कसियातु जंगल में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई।

उड़ान भरने के कुछ देर बाद टूटा एटीसी से संपर्क
प्राप्त जानकारी के अनुसार एयर एंबुलेंस ने रांची से उड़ान भरी थी और दिल्ली की ओर जा रही थी। उड़ान के कुछ ही समय बाद शाम करीब 7:34 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से उसका संपर्क अचानक टूट गया। इससे पहले कि स्थिति स्पष्ट हो पाती, स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल क्षेत्र में विमान गिरने की सूचना पुलिस को दी।

रेड बर्ड एविएशन की बताई जा रही है एयर एंबुलेंस
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस "रेड बर्ड एविएशन" कंपनी की थी। विमान में एक मरीज, उसके परिजन और चालक दल के सदस्य सहित कुल सात लोग सवार थे। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी के भी हालात के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

राहत और बचाव कार्य जारी
घटना की खबर मिलते ही चतरा जिला पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य चलाया जा रहा है। जंगल क्षेत्र होने के कारण राहत कार्य में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन की ओर से जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि हादसे में सवार लोगों की स्थिति क्या है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !