Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Chandil News: चांडिल पुलिस ने CEIR पोर्टल से खोज निकाले 4 गुम मोबाइल, असली मालिकों को वापस लौटाए

Chandil: सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर चलाए जा रहे "प्रोजेक्ट डिवाइस" के तहत चांडिल थाना पुलिस ने चार गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मोबाइल गुम होने के बाद संबंधित लोगों ने थाना में आवेदन दिया था। इसके बाद CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल के IMEI नंबर को ट्रैक कर सभी चार मोबाइल बरामद किए गए। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए गए।

मोबाइल गुम होने पर तुरंत करें शिकायत
पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि "प्रोजेक्ट डिवाइस" के तहत जिले में गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर वापस दिलाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और इसकी सूचना अपने नजदीकी थाना में भी दें, ताकि समय रहते मोबाइल को ट्रेस कर बरामद किया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !