Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Chakulia News: चाकुलिया में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान जब्त

Chakulia News: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र के पूर्नापानी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे लोगों पर छापा मारा। थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में चार लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक घर और उसके आसपास की तलाशी ली, जहां से नकद 13,300 रुपये, पान मसाला की पुड़िया, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किए गए।

चार आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज
पुलिस ने इस मामले में मलय रहीदास (35 वर्ष), भयंकर बेरा (33 वर्ष), गोपी द्वाडिया (26 वर्ष) और सुजीत सरदार (26 वर्ष) को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पूछताछ में अवैध शराब का खुलासा
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान एक अन्य अहम जानकारी सामने आई। पुलिस ने भयंकर बेरा की निशानदेही पर एक अन्य स्थान पर छापा मारकर विदेशी शराब की खाली बोतलों से भरे कार्टून और बोरे बरामद किए।

इस मामले में भी अलग से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें अवैध शराब के कारोबार की आशंका जताई जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !