Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Chaibasa News : चाईबासा के चर्चित दोहरे हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गांडीकिता गांव में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए पत्थर, डंडा, कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं।


पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को गांडीकिता गांव स्थित सरकारी तालाब के पास एक पुरुष और एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतकों की पहचान इया सिंकु और उनकी पत्नी रोजवती उर्फ रोयो सिंकु के रूप में हुई थी।

बहू की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला, वैज्ञानिक जांच से मिले सुराग

मृतका की बहू शीला सिंकु के लिखित आवेदन पर कुमारडुंगी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज कर वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।


इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों, विजय गागराई उर्फ रोडो गागराई , गिरधारी कोंडाकेल उर्फ मुकुल उर्फ दासो, चन्द्रमोहन पूर्ति उर्फ दारा  और पांडु कोंडाकेल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

पुरानी रंजिश में की गई थी हत्या

पुलिस जांच में सामने आया है कि दंपती की हत्या पुरानी आपसी रंजिश के कारण की गई थी। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, डंडा, कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !