Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Chaibasa News: चाईबासा पुलिस लाइन में शहीद खोजी कुत्ते को दी गई श्रद्धांजलि

Chaibasa News: चाईबासा पुलिस लाइन परिसर में बुधवार को सीआरपीएफ 174 बटालियन और जिला पुलिस की ओर से नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए खोजी कुत्ते को श्रद्धांजलि दी गई. आयोजित कार्यक्रम में पुलिस और अर्धसैनिक बल के अधिकारियों व जवानों ने भाग लेकर शहीद श्वान के योगदान को याद किया.

अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में चलने वाले अभियानों में खोजी कुत्तों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है. जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी और लैंडमाइन का पता लगाने में ये सबसे आगे रहते हैं. इसी कारण अभियान के दौरान इन्हें सबसे अधिक जोखिम का सामना करना पड़ता है.

श्रद्धांजलि सभा में सीआरपीएफ 174 बटालियन के कमांडेंट ने कहा कि खोजी कुत्ते सुरक्षा बलों के परिवार का अहम हिस्सा होते हैं. उन्होंने कहा कि कई अभियानों में इनकी मदद से जवानों की जान बची है और बड़ी संख्या में विस्फोटक बरामद किए गए हैं.

कार्यक्रम के दौरान जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद खोजी कुत्ते को सलामी दी और पुष्प चक्र अर्पित किया. अधिकारियों ने कहा कि श्वान दस्ते के सदस्य भी सुरक्षा बलों के बहादुर योद्धा हैं, जिनकी वफादारी और साहस के कारण कई अभियान सफल हो पाए हैं.

इस अवसर पर अमित रेनू ने कहा कि नक्सल मुक्त झारखंड के अभियान में खोजी कुत्तों का योगदान बेहद अहम रहा है और उनके बलिदान को हमेशा सम्मान के साथ याद रखा जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !