Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

Chaibasa News: गोईलकेरा में वज्रपात से महिला की मौत, गांव में पसरा मातम

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा प्रखंड अंतर्गत कदमडीहा पंचायत के छोटा कुईड़ा गांव में सोमवार को वज्रपात की चपेट में आने से 42 वर्षीय रोयबारी हेंब्रम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से रोयबारी हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही कदमडीहा पंचायत की मुखिया द्रौपदी पूर्ती और पंचायत समिति सदस्य बुधन पूर्ती मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता और आपदा राहत के तहत मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !