Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Breaking Burmamines Fire: बर्मामाइंस के लकड़ी गोदाम में भीषण आग, समय रहते पाया गया काबू

Jamshedpur: शहर के बर्मामाइंस स्थित मिल एंड गोदाम एरिया में मंगलवार तड़के एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि यह गोदाम इम्तियाज़ खान का है। घटना सुबह करीब 4 बजे की है, जब गोदाम में तैनात गार्ड की नजर अचानक उठते धुएं और आग की लपटों पर पड़ी। गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत गोदाम मालिक को फोन कर इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही गोदाम से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही टाटा स्टील फायर ब्रिगेड और झारखंड अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि आग केवल लकड़ी के बोटों तक ही सीमित रही और गोदाम में मौजूद मशीनों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, आग से हुए कुल नुकसान का आकलन अभी तक नहीं किया जा सका है।

मौके पर मौजूद अनिकेत ने बताया कि उनके गोदाम में इस तरह की घटना पहली बार हुई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !