Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-18

Jharkhand News: मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति में देरी पर बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र, सुनवाई शुरू कराने की मांग

Jharkhand News: झारखंड में मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. उन्होंने जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कराने के साथ राज्य सूचना आयोग में लंबित अपील और शिकायतों की सुनवाई शुरू कराने की मांग की है.

जल्द बैठक बुलाने की मांग
बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से मुख्य सूचना आयुक्त के चयन के लिए बनी समिति की बैठक जल्द बुलाने को कहा है. उन्होंने नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने और आयोग को पूरी तरह से सक्रिय करने की मांग की है. साथ ही सरकार से यह भी बताने को कहा है कि इन कामों को कब तक पूरा किया जाएगा.

सूचना आयुक्त नियुक्त, मुख्य पद अब भी खाली
मरांडी ने पत्र में कहा है कि सूचना आयुक्तों की नियुक्ति हो चुकी है, लेकिन मुख्य सूचना आयुक्त का पद अभी खाली है. चार नए सूचना आयुक्तों ने जुलाई 2026 में पद की शपथ ली थी. उन्होंने कहा कि मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं होने के कारण आयोग में अपील और शिकायतों की सुनवाई का काम प्रभावित हो रहा है.

RTI आवेदकों की परेशानी का मुद्दा उठाया
बाबूलाल ने कहा कि RTI के तहत सूचना नहीं मिलने पर लोग अपील या शिकायत लेकर सूचना आयोग पहुंचते हैं. आयोग के कामकाज में देरी होने से ऐसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री से समयबद्ध तरीके से मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति कराकर राज्य सूचना आयोग का कामकाज शुरू कराने की मांग की है. मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति का मामला पहले भी झारखंड हाईकोर्ट की निगरानी में रहा है और अगस्त 2026 के आदेश में कोर्ट ने नियुक्ति अब तक पूरी नहीं होने का उल्लेख किया था.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !