Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-02

Border 2: बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 का धमाल, 10वें दिन पार किया 302 करोड़ का आंकड़ा

Bollywood: निर्देशक अनुराग सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 ने सिनेमाघरों में जबरदस्त सफलता हासिल करते हुए बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस देशभक्ति से भरपूर वॉर ड्रामा ने रिलीज के महज 10वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 302 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।


हाउसफुल शो लगातार देखने को

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म लगभग 250 से 270 करोड़ रुपये के बजट में बनी है और अब साफ तौर पर मुनाफे की राह पर आगे बढ़ चुकी है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और सिनेमाघरों में हाउसफुल शो लगातार देखने को मिल रहे हैं।

आज भी दर्शकों के दिलों 

गदर 2 और जाट के बाद बॉर्डर 2 सनी देओल की लगातार तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देशभक्ति और सैनिकों की शौर्य गाथा आज भी दर्शकों के दिलों को गहराई से छूती है।

सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल 

फिल्म समीक्षकों के अनुसार दमदार कहानी, देशभक्ति से ओत-प्रोत संवाद, शानदार संगीत और कलाकारों के सशक्त अभिनय ने बॉर्डर 2 को साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर दिया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !