Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-02

Ranchi News: लोक भवन उद्यान आम लोगों के लिए खुला, पहले ही दिन 2559 लोगों ने किया भ्रमण

Ranchi News: राज्यपाल के निर्देश पर रांची स्थित लोक भवन परिसर के उद्यान को आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है. यह उद्यान 2 फरवरी से 8 फरवरी तक जनता के भ्रमण के लिए उपलब्ध रहेगा. उद्यान खुलने के पहले ही दिन लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे.


प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, उद्घाटन के दिन कुल 2559 नागरिकों ने लोक भवन उद्यान का भ्रमण किया और यहां की हरियाली व प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया.


उद्यान में घूमने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक तय किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रवेश केवल लोक भवन के गेट नंबर-2 से दिया जा रहा है. सभी आगंतुकों की सुरक्षा जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है. वहीं, उद्यान में प्रवेश का समय दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है.

लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और आनंददायक वातावरण 
राज्यपाल ने कहा कि लोक भवन उद्यान को आम जनता के लिए खोलने का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और आनंददायक वातावरण उपलब्ध कराना है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आगंतुकों की सुविधा, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी न हो.

उद्यान के खुलने से शहरवासियों में खुशी का माहौल है. बड़ी संख्या में परिवार, बुजुर्ग और बच्चे यहां पहुंचे और फूलों, हरियाली व शांत वातावरण का आनंद लिया. लोगों ने लोक भवन उद्यान को आम जनता के लिए खोलने के फैसले की सराहना करते हुए इसे एक अच्छी और स्वागतयोग्य पहल बताया.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !