Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-07

Bollywood News: विक्की-कटरीना के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

Mumbai: बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक, कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर खुशियों का माहौल है। एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने बेटे को जन्म दिया है, जिसके बाद उनके फैंस और पूरे बॉलीवुड में जश्न का माहौल है। इस कपल ने शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 को सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी।

 सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज़

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने संयुक्त रूप से एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “हमारे घर खुशियां आई हैं। हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं, 7 नवंबर 2025। कटरीना और विकी।” इस खुशी भरे पोस्ट के साथ विक्की ने कैप्शन में लिखा, आशीर्वाद। इस घोषणा के तुरंत बाद, यह पोस्ट वायरल हो गया और बधाइयों का तांता लग गया।

 सेलेब्स ने दी बधाई

कपल के पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। करीना कपूर ने लिखा, "कैट वेलकम टू बॉय मम्मा क्लब। तुम्हारे और विकी के लिए बहुत खुश हूं।" वहीं प्रियंका चोपड़ा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "दोनों के लिए बहुत खुश हूं, बधाई।" अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कमेंट किया, "बेस्ट न्यूज दोनों को बधाई।"

 सितंबर में की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा

गौरतलब है कि कटरीना और विक्की ने इसी साल 23 सितंबर को सोशल मीडिया के जरिए यह ऐलान किया था कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। उस वक्त उन्होंने इस पल को अपनी जिंदगी का "सबसे खूबसूरत अध्याय" बताया था। बेटे के आगमन से इस कपल की जिंदगी में एक नई और खूबसूरत शुरुआत हुई है, जिसके लिए उनके फैंस लगातार प्यार और दुआएं भेज रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !