Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-07

Dhanbad Food Safety Office Scam: खाद्य सुरक्षा कार्यालय में घोटाला? 2022 के सैंपल दस्तावेज गायब, रिश्वतखोरी का आरोप

Dhanbad: धनबाद के जिला स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित खाद्य सुरक्षा कार्यालय से साल 2022 में जब्त खाद्य पदार्थों के सैंपल से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब हो गए हैं। जिला फूड सेफ्टी अधिकारी राजा कुमार ने जब्त सैंपलों और फॉस्टैक ट्रेनिंग व निजी लैब में की गई जांच से संबंधित रिपोर्ट की खोज की तो पाया कि ये सभी दस्तावेज कार्यालय से लापता हैं।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राजा कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव को पत्र लिखकर 

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राजा कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव को पत्र लिखकर कार्यालय के प्रधान लिपिक सुदर्शन कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों में कार्यालय के काम में बाधा डालना, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, रिश्वत मांगना, जातिगत उत्पीड़न, महत्वपूर्ण फाइलें गायब करना और दोषी कारोबारियों को बचाने की साजिश शामिल है।

मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के आदेश के बावजूद सुदर्शन कुमार ने सात महीने बाद भी अपना प्रभार

मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के आदेश के बावजूद सुदर्शन कुमार ने सात महीने बाद भी अपना प्रभार लिपिकीय जितेंद्र राम को सौंपा नहीं है, जिससे कार्यालय का काम प्रभावित हो रहा है। साथ ही, आरोप है कि उन्होंने कार्यालय के अभिश्रव बिलों के भुगतान के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी, और कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार पासवान को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। इस मामले में जांच जारी है और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !